स्वप्न फाउंडेशन की एक पहल
युवाओं द्वारा। युवाओं के साथ। युवाओं के लिए।
एक ऐसा मंच जो युवाओं को उन लोगों से जोड़ता है जो सार्वजनिक नीति की दिशा तय करते हैं।
युवानीति ऐसे अवसर बनाती है जहाँ युवाओं की आवाज़ नीति-निर्माताओं, संस्थानों और बदलाव लाने वालों तक सीधे पहुँचती है — जहाँ भागीदारी नेतृत्व बनती है और संवाद अमल में बदलता है।

अब तक का सफ़र
- युवा शामिल हुए
- 500+
- संस्थान
- 30+
- युवा संवाद संस्करण
- 2
- स्वप्न फाउंडेशन का ज़मीनी कार्य
- 2019 से
युवाओं और संस्थानों के आँकड़े 2021 और 2024 में आयोजित युवा संवाद के संस्करणों के हैं।
युवा सिर्फ़ भविष्य की बात न करें। उसे गढ़ने में हिस्सा लें।
युवाओं के पास इस बात पर राय होती है कि उनका प्रदेश कैसे चलाया जा रहा है। जो नहीं होता, वह है उन लोगों तक पहुँचने का रास्ता जो उसे चला रहे हैं।
युवानीति वही रास्ता बनाने के लिए है — और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कमरे में जो बात हुई, वह बाद में ऐसी शक्ल ले जिस पर एक युवा अमल कर सके।
- युवानीति मंच
- युवा संवाद, नेतृत्व का अनुभव, नीति पर बातचीत और नागरिक भागीदारी।
- स्वप्न फाउंडेशन इसके पीछे की ज़मीनी संस्था
- 2019 में लखनऊ में स्थापित, जिसके कार्यक्रम शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक कल्याण, पर्यावरण और पशु कल्याण तक फैले हैं।

स्वप्न फाउंडेशन की एक पहल, जो 2019 से उत्तर प्रदेश में कार्यरत है।
हमारा प्रमुख कार्यक्रम
जब युवाओं को मेज़ पर जगह मिलती है।
युवा संवाद लखनऊ के विद्यार्थियों को कार्यरत मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के आमने-सामने लाता है — ताकि वे अपने सवाल खुद, रिकॉर्ड पर पूछ सकें।
यह महज़ एक युवा कार्यक्रम नहीं है। यह एक सुव्यवस्थित मंच है जहाँ युवा उन लोगों से सीधे संवाद करते हैं जो सार्वजनिक नीति तय करते हैं।
युवा संवाद देखें
यह अलग क्यों है
- 01
सुव्यवस्थित, दिखावटी नहीं
तय कार्यक्रम, संचालित सत्र और श्रोताओं से सीधे सवाल — रिकॉर्ड पर होने वाली एक व्यवस्थित बातचीत, फ़ोटो खिंचवाने का अवसर नहीं।
- 02
सवाल युवा पूछते हैं
सवाल विद्यार्थी रखते हैं। यह मंच उनके इस्तेमाल के लिए है, उन्हें भाषण सुनाने के लिए नहीं।
- 03
दस्तावेज़ीकरण
सत्रों को रिकॉर्ड और लिपिबद्ध किया जाता है, ताकि कमरा खाली होने के बाद भी संवाद कुछ पीछे छोड़ जाए।
दो संस्करण, और आगे क्या
-
2021
युवा संवाद — पहला संस्करण
पहले संस्करण में लखनऊ के विद्यार्थी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ एक मंच पर आए। अमर उजाला में 16 सितम्बर 2021 को प्रकाशित।
-
2024
युवा संवाद 2.0
दूसरे संस्करण में दायरा भी बढ़ा और वक्ताओं की सूची भी — अधिक संस्थानों की भागीदारी, और नीति, सुशासन तथा महिला सशक्तिकरण पर सत्र।
-
आगे
अगला संस्करण
अगले युवा संवाद की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। जो संस्थान अपने परिसर में संवाद कराना चाहते हैं, वे अभी बातचीत शुरू कर सकते हैं।
अपने संस्थान में संवाद कराएँ
युवा आवाज़ें। गंभीर बातचीत।
दो संस्करणों में लखनऊ के विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यरत और पूर्व मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों से सीधे सवाल पूछे हैं।
-
श्री स्वतंत्र देव सिंह
जल शक्ति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
-
श्री जय वीर सिंह
पर्यटन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
-
डॉ. महेंद्र सिंह
पूर्व जल, ऊर्जा एवं संसाधन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
-
श्री सतीश कुमार द्विवेदी
पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
-
श्री दानिश आज़ाद अंसारी
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
-
श्रीमती अपर्णा बिष्ट यादव
उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा
यह एक चुनिंदा सूची है। पूरी सूची युवा संवाद पृष्ठ पर है।
सभी प्रतिभागी देखेंयुवानीति ही क्यों
- पहुँच
- युवा नीति-निर्माताओं और संस्थानों से सीधे संवाद करते हैं — उसी कमरे में, माइक हाथ में लेकर, बाहर से देखते हुए नहीं।
- भागीदारी
- युवा दर्शक नहीं, भागीदार होते हैं। सत्र जिन सवालों पर बनते हैं, वे सवाल वही तय करते हैं।
- अनुभव
- नेतृत्व असल अनुभव से आता है — इंटर्नशिप, मार्गदर्शन और किसी आयोजन को खुद चलाने से, प्रमाणपत्र से नहीं।
- कार्य
- संवाद स्वप्न फाउंडेशन के ज़मीनी कार्यक्रमों के ज़रिये व्यावहारिक नागरिक और सामुदायिक काम से जुड़ता है।
हम क्या चलाते हैं
युवानीति
युवा नेतृत्व और नागरिक भागीदारी
- नीति संवाद
- इंटर्नशिप
- नेतृत्व का अनुभव
- नवाचार
- सामुदायिक कार्य
स्वप्न फाउंडेशन
ज़मीनी कार्य
- स्ट्रीट कक्षा
- प्रोजेक्ट मार्गदर्शन
- पॉ रेंजर्स
- प्रोजेक्ट उमंग
- भूमित्र पहल
- वाटर ब्रिगेड
- ब्लड फ़ॉर ऑल
- सेकंड इनिंग्स
स्वप्न फाउंडेशन के कार्यक्रम युवानीति के संवादों से अलग चलते हैं; दोनों एक ही संस्था के अंतर्गत हैं।

शुरुआत कैसे हुई
शुरुआत क्रिकेट की एक चोट से हुई।
एक चोट के साथ अच्युत त्रिपाठी का प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खत्म हो गया। इसके बाद जो हुआ वह था लखनऊ में निशातगंज के पास बच्चों को रोज़ एक घंटा पढ़ाना — कुछ दोस्त, बुनियादी पाठ, और बाद में समोसे।
यही 2019 में स्वप्न फाउंडेशन बना। युवानीति बाद में आई, उस सवाल से जो इन वर्षों में बार-बार उठता रहा: युवाओं के पास कहने को बहुत कुछ था कि प्रदेश कैसे चल रहा है, और उन तक पहुँचने का कोई रास्ता नहीं था जो उसे चला रहे थे।
पूरी कहानी पढ़ेंसमाचारों में
हमारे काम को क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचार माध्यमों ने दर्ज किया है।
-
अमर उजाला
16 सितम्बर 2021
युवा संवाद में कैबिनेट मंत्री से संवाद करते युवा
-
खबर सत्ता
2021
स्वप्न फाउंडेशन ने लखनऊ में युवा संवाद आयोजित किया
-
नवभारत टाइम्स
5 मार्च 2020
युवा-नेतृत्व वाले सामुदायिक कार्य के लिए स्वप्न फाउंडेशन पर रिपोर्ट
शीर्षक हिन्दी में प्रकाशित समाचारों का सार हैं।
सारी कवरेज देखेंजुड़ने के चार रास्ते
अलग-अलग लोग यहाँ अलग-अलग वजहों से आते हैं। जो आप पर लागू हो, वह चुनें।
-
युवाओं के लिए
युवानीति से जुड़ें
ज़मीनी संचालन, प्रचार, आयोजनों और दस्तावेज़ीकरण में स्वयंसेवा करें — या नीति शोध, संचार अथवा सामुदायिक परियोजनाओं में इंटर्नशिप के लिए आवेदन करें।
युवानीति से जुड़ें -
विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के लिए
अपने संस्थान में संवाद कराएँ
युवानीति संवाद का प्रारूप, वक्ता और दस्तावेज़ीकरण लेकर आती है। संस्थान स्थान और विद्यार्थियों की भागीदारी उपलब्ध कराता है।
अपने संस्थान में संवाद कराएँ -
कॉरपोरेट और सीएसआर टीमों के लिए
हमारे साथ साझेदारी करें
सुशासन में युवाओं की भागीदारी को सहयोग दें — एक संवाद से लेकर लंबे कार्यक्रम तक। साझेदारी किस रूप में हो सकती है, इस पर हम बात करेंगे।
हमारे साथ साझेदारी करें -
नीति-निर्माताओं और संस्थानों के लिए
युवानीति से संवाद करें
किसी संवाद में बोलें, अपने प्रदेश के युवाओं के सवालों का सामना करें, या युवा परामर्श पर हमारे साथ काम करें।
युवानीति से संवाद करें
युवानीति को अपने परिसर में लाएँ
हम विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, कॉरपोरेट और सार्वजनिक संस्थानों के साथ मिलकर संवाद और युवा कार्यक्रम आयोजित करते हैं।